हजारीबाग, अगस्त 27 -- झारखंड के अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई का संकल्प यह भी पढ़ें- झामुमो की बैठक में एमएमआरडी संशोधन विधेयक जनजागरण का आह्वान हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ नावा में किया नुक्कड़ सभा झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा ने राज्य के खनिज संसाधनों और एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों को लेकर आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। जिला सर्किट हाउस में आयोजित गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में युवा मोर्चा ने झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर यहां की जनता के सर्वोपरि अधिकारों की रक्षा करने का हुंकार भरा है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने की और संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया।गांव-गांव तक गूंजेगी अधिकारों की आवाज बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने दो टूक कहा कि झ...