बोकारो, अगस्त 20 -- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने केंद्र सरकार की ओर से 17 अगस्त को अधिसूचित खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 का स्वागत किया है। कंपनी ने इसे खनिज क्षेत्र में वित्तीय स्पष्टता और दीर्घकालिक नीतिगत स्थिरता लाने वाला महत्वपूर्ण सुधार बताया है। कंपनी के अनुसार संशोधन से खनिज कराधान और शुल्क व्यवस्था में अधिक स्पष्टता और एकरूपता आएगी। साथ ही प्रभावी और लंबित कर मामलों के समाधान से खनन क्षेत्र में भरोसा बढ़ेगा। सेल के पास लौह अयस्क और कोयले की बड़ी निजी उपयोग वाली खदानें हैं। नए प्रावधानों से इन खदानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने, नए निवेश को बढ़ावा मिलने और खदानों के विकास में तेजी आने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि स्थिर कर व्यवस्था से खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा और लौह अयस्क के उत्पादन ...