गिरडीह, अगस्त 17 -- गिरिडीह। जिला झामुमो ने खनिज वहन भूमि उपकर एवं प्रस्तावित एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में नए सर्किट हाउस में रविवार को प्रेसवार्ता कर केन्द्र पर हमला बोला। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जमीन झारखंड का, कोयला झारखंड का, पानी झारखंड का, बिजली झारखंड का, प्रदूषण झारखंड के लोग झेलेंगे, विस्थापन झारखंडियों का होगा और मालिक केन्द्र सरकार बनेगी, इसे झारखंड के लोग होने नहीं देंगे। केन्द्र सरकार खनिज संशोधन विधेयक वापस ले अन्यथा इस विधेयक के खिलाफ आर- पार का आंदोलन होगा। झारखंड आंदोलन की धरती है। कहा कि इस काले कानून को केन्द्र सरकार थोपने का काम नहीं करें। यह भी पढ़ें- झारखंड के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा: मिथिलेश इसे झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रस्तावित संशोधन से राज्यों ...