पलामू, अगस्त 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं की रविवार को मेदिनीनगर के पलामू परिसदन में हुई बैठक में खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के संभावित प्रभावों के विरोध में जनजागरण अभियान और चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने जबकि संचालन जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधेयक लागू होने से झारखंड की सामाजिक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने मंईयां सम्मान, अबुआ आवास और सर्वजन पेंशन के साथ स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी योजनाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई और कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था खनिज संसाधनों पर काफी निर्भर है, लेकिन खनन के कार...