पलामू, अगस्त 26 -- बिश्रामपुर, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बिश्रामपुर प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को जनजागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ नेता डॉ. डीपी शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी दी और केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। अभियान के दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि खनिज संपदा से झारखंड को मिलने वाले राजस्व में कमी आती है तो राज्य की कई कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। इनमें मंईयां सम्मान योजना, वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन, अबुआ आवास योजना तथा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अन्य योजनाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- झामुमो ...