खनिज संशोधन कानून के विरोध में ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
लातेहार, अगस्त 20 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धाधू पंचायत के हेमपुर गांव में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर भोक्ता मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा पारित खनन एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन कानून को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित यह कानून झारखंड के हितों के विरुद्ध है। जल,जंगल और जमीन पर झारखंड के लोगों का अधिकार है। ग्रामीणों ने कहां कि झारखंड के महापुरुषों ने अपनी माटी, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। यह भी पढ़ें- साल्वे में झामुमो का जनजागरूकता अभियान, खनिज कानून के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश जरूरत पड़ी तो वे भी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.