कोडरमा, सितम्बर 21 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी कोडरमा की ओर से सोमवार को खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला गया और पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने किया। पार्टी कार्यालय से निकला मार्च झंडा चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा केवल खनन का विषय नहीं है, बल्कि यह राज्य के आर्थिक अधिकार, राजस्व और जनता के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है। जिला संरक्षक दामोदर यादव ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है। वहीं, टोटो विंग के जिलाध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की धरती से निकलती है, इसलिए इस...