धनबाद, अगस्त 30 -- संसद से पारित खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में कोयलांचल में आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। डिगवाडीह में शनिवार को आयोजित सीटू के जिला स्तरीय सेमिनार में झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सात सितंबर को प्रखंड स्तर पर विरोध-प्रदर्शन का एलान किया। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून राज्यों के कर लगाने के अधिकार को सीमित कर संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाता है और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के भी विपरीत है। इससे झारखंड को सालाना लगभग 7,110 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा, जिसका असर स्वास्थ्य, शिक्षा और पुनर्वास योजनाओं पर पड़ेगा। सीटू नेताओं ने आरोप लगाया कि इसका फायदा केवल कॉरपोरेट घरानों को मिलेगा, जबकि विस्थापन और प्रदूषण का दंश स्थानीय जनता झेलेगी। यह भी पढ़ें- सेस राशि बंद हो जाने से राज्य में चल रहे विकास योज...