खनिज संपदा पर राज्य का अधिकार : जकाउल्लाह
रामगढ़, अगस्त 17 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता जकाउल्लाह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार द्वारा लाये गये खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 का जोरदार विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के अधिकारों और विकास को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य और यहां के लोगों का अधिकार है। केंद्र सरकार के इस विधेयक को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधेयक के विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है, लेकिन राज्य और यहां की जनता को इसका उचित लाभ मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- खनन बिल पर सियासत तेज, मरांडी ने उठाए सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.