खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल के विरोध की रणनीति पर झामुमो ने की बैठक
लातेहार, अगस्त 18 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी कामेश्वर भोक्ता की निगरानी में खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन बिल 2026 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित संशोधन बिल के विरोध में पार्टी की ओर से आगे की रणनीति और आवश्यक कदमों पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहां कि बिल के प्रावधानों को लेकर आम लोगों,ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में आंदोलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.