खनिज राजस्व और अवैध खनन का हिसाब दे झामुमो- मनीर उरांव
लोहरदगा, सितम्बर 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। एमएमडीआर संशोधन को लेकर झामुमो के आंदोलन पर भाजपा प्रदेश सचिव मनीर उरांव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संशोधन के नाम पर झामुमो अपनी कथित नीतिगत विफलताओं को ढकने की कोशिश कर रहा है। झारखंड में खनिज राजस्व और अवैध खनन का हिसाब पहले जनता के सामने रखा जाना चाहिए, इसके बाद केंद्र सरकार पर आरोप लगाए जाएं। मनीर उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार का संशोधन झारखंड का खनिज अधिकार छीनने वाला नहीं, बल्कि खनन व्यवस्था में पारदर्शिता, समानता और निवेश बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को यदि खनिज राजस्व की चिंता है तो वह बताए कि पिछले वर्षों में खनिज संपदा से कितना राजस्व मिला, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर कितना खर्च हुआ और जिला खनिज फाउंडेशन-डीएमएफ की राशि का कितना उपयोग किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.