रामगढ़, जून 25 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...