खनिज नीति 2019 की समीक्षा करेगी केंद्र सरकार
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- केंद्र सरकार 'राष्ट्रीय खनिज नीति, 2019' की समीक्षा करने जा रही है। इसका उद्देश्य नीति को क्षेत्र की बदलती मांगों के अनुरूप ढालना है, जिसमें महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स), रीसाइक्लिंग और गहरे समुद्र के संसाधनों जैसी प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि खान मंत्रालय ने हाल के घटनाक्रमों और नई जरूरतों को देखते हुए इस नीति की व्यापक समीक्षा करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नौ सदस्यीय इस समिति की अध्यक्षता खान मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव करेंगे। इस समिति को 'राष्ट्रीय खनिज नीति, 2019' की समीक्षा करने का काम सौंपा गया है। इसमें नीति बनने के बाद से खनिज क्षेत्र में हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए उन प्रावधानों की पहचान की जाएगी जिनमें बदलाव की जरूरत है, और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.