खनिज नियमों और अवैध खनन रोकने पर एकदिवसीय कार्यशाला
सराईकेला, जून 12 -- सरायकेला। जिले में खनिज संसाधनों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने, प्रशासन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीसी नीतिश कुमार सिंह ने कार्यशाला में नई संशोधित नियमावलियों के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की। झारखंड लघु खनिज समनुदान (संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रावधानों को लागू करने की रूपरेखा तैयार की गई। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी ने कहा कि इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य खनिज संसाधनों का वैज्ञानिक, पारदर्शी और जवाबदेह प्रबंधन सुनिश्चित करना है। अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।कार्यशाला यह भी पढ़ें- पट्टाधारकों की लगाई डीएम ने क्लास में डीसी, एसपी, एसडीपीओ चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.