खनिज ढोनेवाले 28% वाहनों की ट्रैकिंग ठप
रांची, सितम्बर 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। खनन गतिविधि क्षेत्रों में खनिज ढोने वाले वाहनों में लगे वाहन ट्रैकिंग सिस्टम की स्थिति को लेकर खान एवं भूतत्व विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के सभी 24 जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) कार्यालयों में कुल 3,645 वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस पंजीकृत हैं। इनमें से केवल 2,642 डिवाइसों से ही नियमित रूप से डेटा मिल रहा है, जबकि शेष 1,003 डिवाइसों ( करीब 28 प्रतिशत) से कोई डेटा प्राप्त नहीं हो पाया है। पूरे राज्य में डेटा प्राप्ति की दर 72.48 प्रतिशत है। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे खराब प्रदर्शन राजधानी रांची का रहा है। रांची में कुल 65 डिवाइस पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 11 से ही (16.92 प्रतिशत) डेटा प्राप्त हो पाया है। खूंटी में पंजीकृत सभी आठ डिवाइसों से कोई डेटा (शू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.