महोबा, मार्च 29 -- महोबा, संवाददाता। खनिज चेक पोस्ट में तैनात कर्मचारियों के साथ दबंगों ने मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी दी। शिकायत करने थाने जाने पर रास्ता रोककर तमंचा अड़ाकर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कबरई के इंद्रानगर निवासी रवि सिंह पुत्र रणधीर सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खनिज चेक पोस्ट में तैनात है। 27 मार्च का वह अपने साथी रोिहत द्विवेदी के साथ चेक पोस्ट में पर्ची काटने का काम कर रहा था। रात्रि में बैरियल के पास आए दबंगों ने गाली गलौच शुरु कर दी। विराेध करने पर मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। दबंगों ने रास्ता में तमंचा अड़ाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुिलस ने तहरीर के आधार पर कार नंबर सहित अभय सिंह और राम के खिलाफ केस दर्ज करते ह...