गुमला, सितम्बर 29 -- गुमला, संवाददाता । खान एवं खनिज अधिनियम 2026 के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है।

आंदोलन की तैयारी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में 5 से 16 अक्टूबर तक सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। पार्टी ने आंदोलन को लेकर प्रखंड अध्यक्षों और पदाधिकारियों को तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है।

बैठक में चर्चा जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी आंदोलन और पंचायत स्तर तक पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी शमशेर आलम ने 28 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इसी एकजुटता के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

धरना-प्रदर्शन को प्रभावी बनाना शमशेर आलम न...