खनिज और खनन संशोधन विधेयक झारखंड पर घातक आर्थिक हमला : भाकपा
दुमका, अगस्त 26 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका परिसदन में बुधवार को भाकपा (माले) लिबरेशन की संताल परगना प्रमंडलीय स्तरीय की बैठक कॉमरेड भुण्डा बास्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाकपा माले के राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त ने कहा कि मोदी सरकार ने खनिज और खनन संशोधन (विकास एवं विनियम) विधेयक लोकसभा में पारित कर दिया है। यह विधेयक झारखंड पर घातक आर्थिक हमला है। यह झारखंड को संघीय अधिकारों से वंचित करने का हथकंडा है। इस विधेयक में झारखंड जैसे पिछड़े राज्यों के प्रति मोदी सरकार का सरासर विद्वेष दिखाई पड़ता है। उन्होंने कहा कि वामदलों ने एम एम डीआर विधेयक के खिलाफ आंदोलन का एलान किया गया है। जिसके तहत 25 से 31 अगस्त के बीच पूरे राज्य में विधेयक का दहन होगा। 25 से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.