खनिज अधिकारों में कटौती के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन
रामगढ़, सितम्बर 19 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार शनिवार को सरकार के पारित विधायक के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं ने पतरातू प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इसमें खनिज अधिकारों में कटौती, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 और राज्यों के खनिज अधिकारों से जुड़े प्रावधानों के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पतरातू प्रखंड समिति ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी पतरातू के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर आदिवासी मूलवासी समाज के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। यह भी पढ़ें- खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में झामुमो का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.