खनिजों की खोज में केंद्र व राज्यों में समन्वय पर जोर
धनबाद, नवम्बर 8 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महत्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती मांग को देखते हुए खनिज खोज में तेजी लाने के लिए केंद्र और राज्यों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने खनन के माध्यम से राज्यों के राजस्व में वृद्धि, खान नियोजन में सुधार और प्रभावी खान परिसमापन प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। खनन मंत्रियों के चौथे सम्मेलन में यह बात रेड्डी ने कही। देश के विभिन्न राज्यों के खान मंत्रियों के साथ खनिजों की खोज संबंधी रोडमैप पर भी विचार विमर्श किया गया। राज्यों के प्रतिनिधियों से भी प्रमुख मुद्दों पर सुझाव मांगे एवं चुनौतियों की जानकारी ली गई।
खनिज खोज और राज्यों की भूमिका खनन क्षेत्र के लिए गोवा में आयोजित खान मंत्रियों का सम्मेलन कई मायने में महत्वपूर्ण है। खनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.