लखनऊ, मई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपखनिजों की ओवरलोडिंग पर एक से तीन मई तक चले विशेष जांच अभियान में 385 वाहनों पर कार्रवाई हुई और उनसे 1.85 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। सचिव व निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म माला श्रीवास्तव ने बताया कि 6 मई से फिर से निदेशालय स्तर से 20 विशेष टीमें जिलों में खनिजों की ओवरलोडिंग जांचने के लिए रवाना की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...