खनन से मिली रकम से प्रभावित इलाकों की बदल रही सूरत
लखनऊ, सितम्बर 27 -- खनन प्रभावित इलाकों में विकास और वहां रहने वाले लोगों के लिए सुविधाएं विकसित करने में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) निधि का प्रभावी इस्तेमाल हो रहा है। जरूरत के मुताबिक इलाकों की तस्वीर बदलने के लिए 8,397 परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इस पर बीते नौ साल में 1548 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
खनन विभाग की जानकारी खनन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस रकम का इस्तेमाल करके शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे से लेकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के कल्याण तक से जुड़ी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। अवैध खनन और परिवहन पर रोक के लिए चेकिंग रोड का निर्माण और समय-समय पर मरम्मत, पौधरोपण और वर्षा जल संचयन जैसे काम भी करवाए गए हैं। डीएमएफ निधि से बीते नौ साल में शिक्षा से जुड़ी 3,419 परियोजनाएं लाई गईं। इनसे प्राथमिक विद्यालयों का जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.