खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,केस
रामपुर, मई 14 -- थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी मुकेश ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया है कि नौ मई को कोई कार्य करके रामपुर से घर वापस आ रहे थे आरोप है रास्ते में सैफी धर्मकांटा के सामने खनन कर रही मिटटी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को तेज व लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकल जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मोटरसाइकल रोड़ पर गिर गई जिसमें उनकी टांग टूट गई। जब विरोध किया तो पीछे से आ रही दो खनन के ट्रैक्टर ट्राली के मालिक गाली गलौज कर चले गए। वही गांव के व्यक्ति ने उनको पटवाई के निजी क्लीनिक पर इलाज कराया। एसपी के आदेश पर पटवाई पुलिस ने इरफान, नाजिम, शहादत, घोसीपुरा निवासी के खिलाफ केस दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.