लातेहार, सितम्बर 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। गारू प्रखंड में बुधवार को खनन संशोधन बिल के विरोध में झामुमो की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव रहे, जबकि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष तौकिर मियां ने की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खनन एवं खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल, 2026 का विरोध किया गया। वक्ताओं ने इसे झारखंड के हितों के विरुद्ध बताते हुए वापस लेने की मांग की। तौकिर मियां ने कहा कि झामुमो जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा। जिला सचिव ने कहा कि कानून के माध्यम से झारखंड की आर्थिक स्थिति एवं खनिज संसाधनों पर अधिकार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खनिज संपदा में स्थानीय हितों की मांग, झामुमो करेगा धरना-प्रदर्शन लोगों ने कानून वापस नहीं होने पर व्यापक ...