हजारीबाग, अप्रैल 5 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि प्रखंड के लंगातु स्थित समिति कार्यालय में खनन विस्थापित संघर्ष विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गोविंद महतो एवं संचालन अनवर अली ने किया। इस दौरान क्षेत्र के कई गांवों के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए, जिसमें विभिन्न पंचायतों एवं गांवों के टीम के सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा करना और उनके समाधान के लिए ठोस निर्णय लेना था। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए जिसमें पिछले बैठक जो सात मार्च में निर्णय लिया गया था कि कंपनी के प्रबंधक के साथ बैठक होगी कंपनी प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वासनों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।...