पलामू, दिसम्बर 9 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने मंगलवार को राजस्व से जुड़े सभी विभागों को राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी। चालू वित्त वर्ष के लिए विभिन्न विभागों को सरकार से प्राप्त राजस्व वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिया। खनन विभाग में राजस्व वसूली पिछले आठ महीने में महज 16 प्रतिशत होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पाया कि खनन विभाग को वित्तिय वर्ष 2025-26 में 58433.31 लाख रुपये राजस्व वसूल करने का लक्ष्य तय है। इसके विरुद्ध अबतक 9489.985 लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई है। यह लक्ष्य का महज 16.24 प्रतिशत है। डीसी ने खान निरीक्षक को खनन के क्षेत्र में राजस्व वसूली में तेजी ...