मोतिहारी, अप्रैल 30 -- मोतिहारी। जिला खनन विभाग की ओर से छापेमारी अभियान तेज कर दी गई है। अप्रैल माह में छापेमारी के दौरान अवैध खनन के मामले में सात वाहनों को जब्त किया गया। इसमें तीन लोगों पर विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। अवैध खनन को लेकर वाहन मालिकों से 16.44 लाख रुपए की वसूली की गई है। जिला खनन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अवैध खनन को लेकर यह अभियान जारी रहेगा। बंजरिया थाना में 1 जेसीबी एवं 1 ट्रैक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई व 11,23,595 रूपये का दण्ड वसूल किया गया है। गोविन्दगंज थाना में 3 ट्रैक्टर पर उजला बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के जुर्म में 3,15,927 रूपये का दण्ड वसूल करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- बालू खनन करते 4 ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार अरेराज थाना क्षेत्र में एक हाईवा पर बिना विशिष्ट रंग से...