हाजीपुर, मई 20 -- खनन विभाग ने लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर से मिट्टी लदा दो ट्रैक्टर को जब्त किया और उस पर जुर्माना लगाया। खनन विभाग को सूचना मिली थी कि लालगंज थाना के दियारा क्षेत्र में मिट्टी, सफेद बालू का अवैध खनन कर बेचा जा रहा हैं। जिसके बाद खनन पदाधिकारी वीणा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। खनन विभाग की टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद लालगंज थाना के सहयोग से दोनों मिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लालगंज थाना लाया गया और दोनों ट्रैक्टर पर दो लाख से अधिक का जुर्माना किया गया। दिलीप कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...