बोकारो, अप्रैल 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। जिला खनन विभाग की ओर से बुधवार की देर शाम पेटरवार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन के विरुद्ध व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया और अवैध रूप से परिवहन करते हुए दो वाहनों को जब्त कर पेटरवार पुलिस के हवाले कर दिया गया। छापामारी अभियान के दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत के ओबरा गांव के निकट अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर एवं एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया। दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इसी कड़ी में पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको स्थित दामोदर नदी के समीप अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई। इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल की सक...