भदोही, जनवरी 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अवैध मिट्टी खनन और परिवहन की शिकायत पर बुधवार की देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला खनन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में रात करीब दो बजे औराई थाना क्षेत्र के कटका मोड़ के पास से दो डंपर को अवैध परिवहन में पकड़ा गया। अवैध मिट्टी खनन में लगे एक ट्रैक्टर ट्राली को भी पकड़ा गया। विभागीय टीम की सक्रियता से बिना अनुमति मिट्टी खनन कराने वालों में हड़कंप मचा रहा। जिला खनन अधिकारी ने कहा कि बिना अनुमति कहीं भी मिट्टी खनन कराते जो भी पकडे जाएंगे तो उनके खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई होना तय है। कहीं भी मिट्टी खनन कराना है तो विभाग से अनुमति लेना होगा। विभागीय सख्ती से अवैध परिवहन और खनन कराने वालों की बेचैनी बढ़ी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.