मऊ, जनवरी 21 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी मधुबन राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित टीम बुधवार की शाम चार ईंट-भट्ठों पर छापेमारी की कार्रवाई की। बिना रॉयल्टी जमा किए संचालित ईंट-भट्ठों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह एवं खनन निरीक्षक पुना राम के साथ कुल चार ईंट भट्ठों पर छापेमारी की। खनन विभाग द्वारा बार-बार नोटिस और निर्देश दिए जाने के बावजूद रॉयल्टी जमा नहीं करने पर लक्ष्मी कांत उद्योग ईंट भट्ठा, सूरजपुर के विरुद्ध सीज करने की कार्रवाई की। वहीं अरविंद सिंह ईंट-भट्ठा, लालनपुर के विरुद्ध ट्रैक्टर कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा मुकेश सिंह ईंट भट्ठा, ग्राम सुल्तानपुर बारहगवां तथा विजय बहादुर ईंट भट्ठा, करौंदी नारायणपुर के विरुद्ध भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.