बरेली, अप्रैल 20 -- अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की टीम ने शनिवार रात 12 से दो बजे तक अभियान चलाकर छह वाहन सीज किए। इस दौरान धौराटांडा क्षेत्र में दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक डंपर पकड़ा। इन्हें भोजीपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। तीन ट्रैक्टर ट्रॉली फरीदपुर थाना क्षेत्र में पकड़े गए। डीएमओ मनीष कुमार ने बताया कि कुल छह वाहनों पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...