हाजीपुर, मार्च 15 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया स्थित दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर बालू लदे एक हाइवा,एक ट्रैक्टर और एक खाली ट्रैक्टर जप्त कर थाना पर लाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक खनन विभाग के द्वारा गंगा ब्रिज थाने पर लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए वैशाली सोनपुर एवं पटना खनन विभाग और गंगाब्रिज थाने की पुलिस के साथ शुक्रवार की देर रात से लेकर शनिवार की दोपहर करीब 12 तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खनन विभाग की टीम के द्वारा ओवरलोडेड बालू लदे एक हाइवा, एक ट्रैक्टर और एक खाली ट्रैक्टर जब्त किया गया। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही गाड़ी चालक गाड़ी को छोड़कर फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में गंगाब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.