इटावा औरैया, अगस्त 25 -- इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में इटावा-ग्वालियर हाईवे पर उत्तर प्रदेश की सीमा स्थित चंबल पुल बॉर्डर पुलिस चौकी पर मंगलवार को खनन विभाग की टीम ने चेकिंग की। चेकिंग के दौरान खनन सामग्री लेकर मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान खनन अधिकारी बृजबिहारी प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने वाहनों को रोककर खनन सामग्री से संबंधित प्रपत्रों की जांच की। खनन विभाग की टीम ने मध्य प्रदेश की ओर से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले मौरम एवं अन्य खनन सामग्री से भरे वाहनों के संबंधी दस्तावेज जरूरी प्रपत्रों की जांच की। अधिकारियों ने वाहन चालकों से खनन सामग्री के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। इससे अतिरिक्त खनन विभाग ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर आने वाले मौरम से भरे द...