कटिहार, मार्च 22 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र बिहार-बंगाल सीमा क्षेत्र अवस्थित मद्ध निषेध चेक पोस्ट लाभा के समीप ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा पुल के समीप मिट्टी से लदा एक 12 चक्का ट्रक को ओवरलोड पकड़ा गया।जांच के दौरान ट्रक में निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी लदी पाई गई। इसके बाद खनन पदाधिकारी केशव राज के नेतृत्व में टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग की ओर से वाहन मालिक पर भारी जुर्माना लगाया गया है। खनन विभाग की टीम ने जप्त ट्रक को रोशना थाना में ले जाकर जप्ती सूची बनाकर थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी को आगे की कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...