खनन विभाग का पोर्टल हैक कर जारी कर दिए वाहनों को लाइसेंस
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरनगर जनपद में खनन विभाग की आइडी हैक कर फर्जी तरीके से 70 वाहनों को लाइसेंस जारी कर दिए गए। फर्जी लाइसेंस में खतौली थाना क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ निवासी शाना अहमद के नाम गिट्टी का 1900 घनमीटर का लाइसेंस बनाया गया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।जिला खान (खनन) अधिकारी आशुतोष कुमार ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 सितंबर को समय लगभग साढे 5 बजे से पौने छह बजे के बीच वीटीएस डीजीएम एप पर एक्टिव ट्रिप में जनपद से ई - फार्म (सी) जारी होना दिखाया गया, लेकिन मुजफ्फरनगर के लिए कोई भी भण्डारण लाइसेंस स्वीकृत नहीं है। यह भी पढ़ें- फर्जी खनन प्रपत्र से उपखनिज परिवहन का भंडाफोड़, मुकदमा दर्ज इसकी जानकारी तत्काल भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, लखनऊ को गई। निदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.