विकासनगर, अप्रैल 11 -- सेलाकुई, संवाददाता। नगर में अनियंत्रित गति से दौड़ रहे खनन वाहनो से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। दुर्घटनाओं की आशंका से डरे लोगों ने शनिवार को थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपकर इन वाहनो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने खनन वाहनों की गति पर लगाम लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में यशपाल नेगी, शूरवीर सिंह चौहान, प्रकाश भट्ट, यशपाल कैंतुरा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.