मुरादाबाद, फरवरी 17 -- खनन की वसूली में मुरादाबाद जिला मंडल में टॉप पर है। जनवरी माह में मुरादाबाद जिला लक्ष्य के सापेक्ष मुरादाबाद ने 53.54 करोड़ रुपए वसूल कर 126 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। मार्च तक यह प्रतिशत और बढ़ने की उम्मीद है। मुरादाबाद मंडल मुख्यालय के जिले के बाद रामपुर दूसरे, बिजनौर तीसरे, संभल चौथे व अमरोहा पांचवें नंबर पर है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद को 52 करोड़ 95 लाख का लक्ष्य मिला। इसके सापेक्ष अब तक 53 करोड़ 54 लाख का राजस्व प्राप्त हो चुका है यह कुल लक्ष्य का 126 प्रतिशत है। इस वित्तीय वर्ष में मार्च तक माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह ही अच्छी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। आंकड़े बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुरादाबाद जनपद का लक्ष्य 19 करोड़ 80 लाख रुपए था इसके सापेक्ष जनपद ने 52 करोड़ 85 लाख का लक्ष्य हासिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.