लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। खनन सचिव माला श्रीवास्तव ने विभाग का राजस्व बढ़ाने के लिए मदवार नोडल अधिकारी तय कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत आने वाले जिलों में राजस्व प्राप्ति की समीक्षा के लिए भी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।माला श्रीवास्तव ने दूसरे राज्यों से आने वाले खनिजों के संबंध में निर्देश दिए हैं कि संबंधित राज्य के परिवहन प्रपत्र जारी होने के समय ही यूपी सरकार को आईएसटीपी की राशि जमा कराई जाए। इससे राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित होगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों की क्षमता वृद्धि के लिए विभिन्न राज्यों व राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में सहभागिता की जा रही है। अवैध रेत खनन की निगरानी में उपयोग की जा रही आईटी व आईओटी आधारित प्रणालियों के अध्ययन के लिए विभागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.