खनन में लगे सात ट्रैक्टर व जेसीबी पुलिस ने पकड़े
लखीमपुरखीरी, मई 20 -- तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के कारोबार पर पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीओ ने दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सात ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी मशीन को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया है। रिपोर्ट खनन विभाग को भेजने की बात कही है। तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र में खनन की शिकायत पर सिंगाही एसओ दिलीप चौबे व तिकुनियां इंस्पेक्टर पुष्पराज कुशवाहा कड़िया गांव पहुंचे। वहां अवैध खनन में लगी एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से दबोच लिया। इसके बाद वाहनों को तिकुनियां पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीओ शिवम कुमार ने निघासन और पढुआ थाना क्षेत्रों में एक साथ मोर्चा खोला। उन्होंने निघासन में ब्लाक के पीछे अवैध रूप से संचालित हो रहीं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को घेराबंदी करके पकड़ा। इसके अलावा पढुआ थाना क्षेत्र में भी दबिश देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.