सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर हिम्मतनगर के पास खनन से भरे डंपर ने भाजपा नेता के भाई की बाइक में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता के भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चालक और डंपर की पहचान करने में जुटी है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी राजेश शर्मा भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक हैं। पुलिस के अनुसार, राजेश शर्मा के भाई 46 वर्षीय संजय शर्मा शनिवार देर रात पेपर मिल रोड से शेखपुरा कदीम की तरफ जा रहे थे। संजय शर्मा के साथ उनके साथी मोनू पंडित भी बाइक पर थे। रास्ते में पिंटू नामक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी तो दोनों ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.