लखीमपुरखीरी, जून 25 -- अवैध खनन की शिकायत में पुलिस ने देर शाम एक मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। दरोगा अरुण तिवारी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे इसी दौरान सिसैया के पास जा रही मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर चालक से पूछताछ की चालक आवश्यक अभिलेख नहीं दिखा सका। इसके बाद मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने लाया गया और सीज कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद भी खनन नहीं रुक रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...