खनन में चार ट्रैक्टर ट्राली सीज किए गए
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- कोतवाली सदर के चफन्दी गांव में बीती रात हो रहे अवैध खनन की सूचना पाकर पुलिस व खनन की संयुक्त टीम ने खनन में लगे 4 ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर सीज कर दिया है। कोतवाली सदर के चफन्दी गांव के बाहर खेतों में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल मंसूर अली, कांस्टेबल विकास व खनन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व खनन अधिकारी को आता देख खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर मौके से फरार हो गए। टीम ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर पुलिस चौकी पर खड़ी करवा दिया है। यह भी पढ़ें- सरकारी कार्य में बाधा डालने पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.