वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। खनन मामले में रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह और उनके सहयोगियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार देर रात समाप्त हो गई। शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे आयकर विभाग की टीम डीआईजी कॉलोनी से लौटी। 63 घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी के संकेत मिले हैं। मकबूल आलम रोड स्थित आयकर भवन में बनारस, बलिया और सोनभद्र में चल रही कार्रवाई से जुड़े दस्तावेजों, लैपटॉप समेत अन्य कागजातों को एकत्र करके शनिवार सुबह टीम लखनऊ रवाना हो गई। बुधवार सुबह 11 बजे से प्रदेश के विभिन्न जिलों में यह कार्रवाई शुरू हुई थी। लखनऊ से आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक (जांच) अभिषेक यादव और बनारस परिक्षेत्र के संयुक्त निदेशक (जांच) प्रांजल कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई चली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...