वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। खनन मामले में रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह एवं सहयोगियों के यहां सौ करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी जा सकती है। आयकर विभाग की कार्रवाई में बनारस, बलिया, सोनभद्र समेत अन्य जगहों पर मिले बैंक दस्तावेज, बेनामी संपत्तियों, स्वर्ण के आधार पर विभाग ने यह आकलन किया है। आयकर विभाग की ओर से तीसरे दिन शुक्रवार को भी डीआईजी कॉलोनी, सोनभद्र और बलिया में जांच जारी रही। बनारस में देर रात तक आयकर विभाग की टीम मौजूद रही। शनिवार सुबह तक कार्रवाई के समाप्त होने की संभावना है। विभाग ने विभिन्न बैंकों के दस खातों को सीज किया था। इन खातों से हुई करोड़ों रुपये की लेन-देन के कागजात भी जब्त किए गए हैं। कंपनियों के आयकर रिटर्न में कैश लेन-देन के साथ कई खातों के ट्रांजेक्शन को नहीं दर्शाया गया है। सूत्रों के मुताबिक आंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.