वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। खनन मामले में बलिया (रसड़ा) के विधायक उमाशंकर सिंह के यहां कार्रवाई के दूसरे दिन आयकर विभाग ने 10 बैंक खातों को सीज कर दिया। इन खातों में करीब 10 करोड़ रुपये हैं। ये सभी खाते बनारस, बलिया और सोनभद्र की बैंक शाखाओं के हैं। आयकर विभाग की खनन कंपनियों के ठिकानों पर गुरुवार देर रात तक जांच चलती रही। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई में खनन व्यापारियों के पास कई बेनामी संपत्तियों की भी जानकारी मिली है। लखनऊ से जेडीआई अभिषेक यादव और वाराणसी के जेडीआई प्रांजल सिंह के नेतृत्व में जारी कार्रवाई में 150 से अधिक अधिकारी और निरीक्षक शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.