कानपुर, अप्रैल 24 -- बिठूर, संवाददाता। बिठूर के गंगा बैराज मार्ग पर रंगदारी मांगने व गोली चला कर जान से मारने का प्रयास कर दहशत फैलाने वाले शातिर खनन माफिया हिस्ट्रीशीटर 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने धर दबोचा। उसे जेल भेजा गया है। बिठूर-गंगा बैराज मार्ग के गंभीरपुर पेट्रोल पंप के पास सिंहपुर के सुखधाम अपार्टमेंट निवासी अभिषेक चतुर्वेदी की गाड़ियां खड़ी होती थीं। हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव मिट्टी ढुलाई के बदले रंगदारी मांग रहा था। न देने पर 27 मार्च को सुक्खा निवादा निवासी राजेश अपने साथी गुनु पुरवा निवासी विशेष यादव, गंभीरपुर निवासी शुभम् यादव समेत पांच-छह लोगों को लेकर आया और धमकी देते हुए फायरिंग की। राजेश ने जान से मारने की नीयत से सीधे फायर झोंके। घटना की रिपोर्ट बिठूर थाने में अभिषेक चतुर्वेदी ने दर्ज कराई थी। हिस्ट्रीशीटर राजेश की क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.