खनन माफिया पर शिकंजा, छह वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
कन्नौज, मई 23 -- कन्नौज। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त तेवर अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। खनन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में औचक छापेमारी कर अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे छह वाहनों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद खनन माफिया और वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सभी वाहनों के खिलाफ ऑनलाइन और ऑफलाइन चालान करते हुए करीब 2.84 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी खनिज देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने सुर्सी मार्ग, सौरिख और सकरावा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.