अररिया, दिसम्बर 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रामपुर एवं दीपोल इलाके में अवैध खनन माफिया का साम्राज्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार के बुलडोजर एक्शन और सख्त निर्देशों के बावजूद ज़मीनी स्तर पर खनन माफिया का नेटवर्क इतना मजबूत और हथियारबंद है कि आम लोग तो दूर, प्रशासन की टीमें भी कई बार उनके सामने असहाय दिखाई देती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन रात के अंधेरे में ही नहीं, अहले सुबह भी धड़ल्ले से होता है। हथियारों से लैस गिरोह बिना किसी भय के ट्रैक्टर, पोकलेन और मशीनों से कीमती मिट्टी-बालू निकालकर खुलेआम चोरी कर ले जाता है। 17 अप्रैल 2025 की घटना- प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2025 को रामपुर उत्तर में अवैध खनन रोकने गई पदाधिकारियों की टीम पर माफियाओं ने अचानक हमला कर दिया। हमले में माइनिंग इंस्पेक्टर मोहम्मद अरमान सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.