खनन माफियाओं ने राजस्व टीम से अभ्रदता कर हथियार के बल जब्त ट्रैक्टर छुडाएं
एटा, मई 10 -- एटा, मिटटी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे राजस्व टीम ने अवैध खनन में दो ट्रैक्टर, लोडर को पकड़ा। कार्रवाई होती आरोपी भाग गए। कुछ देर बाद अवैध खनन माफिया गाड़ी से आए और राजस्व टीम के साथ अभ्रदता की और धक्का-मुक्की करते हुए मिटटी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ले गए। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। मामले में लेखपाल ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेखपाल जितेन्द्र कुमार ने थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ मई को नायब तहसीलदार जलेसर के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव सरायनीम में पहुंची। टीम को सूचना मिली थी गांव में अवैध खनन हो रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर व लोडर पकड़ लिए। मौके से तीन आरोपी भाग गए। बताया कि अवैध खनन को लेकर कानूनी कार्रवाई कर रहे थे उसी समय आरोपी धर्मेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.